जिला पंचायत अध्यक्ष चुनावः बुलंदशहर में जिला अध्यक्ष पद पर BJP प्रत्याशी का चुना जाना तय

punjabkesari.in Saturday, Jun 26, 2021 - 07:21 PM (IST)

बुलंदशहरःउत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की डॉक्टर अतुल तेवतिया का, निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित है। नामांकन पत्र दाखिल करने के दिन आज भाजपा की अतल तेवतिया ने, कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशी भारी लाव लश्कर के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची।

प्रदेश के राज्य मंत्री अनिल शर्मा सांसद डॉ भोला सिंह जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल सिसोदिया भारी संख्या में भारत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। नामांकन पत्र दाखिल करने का आज दोपहर 3:00 बजे तक समय था। कोई दूसरा प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल करने नहीं पहुंचा जबकि जिला पंचायत सदस्य आशा यादव और गीता चरौरा ने दो दिन पूर्व ही नामांकन पत्र खरीदा था। अब इस पद के लिए एकमात्र प्रत्याशी भाजपा की डॉक्टर अतुल तेवतिया है। 

निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पहले नामांकन पत्र की जांच की जाएगी। सही मिलने पर 2 जुलाई को उनको निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया जाएगा। दूसरी ओर विपक्षी दलों ने प्रदेश सरकार भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या करने विपक्ष की प्रत्याशी को नामांकन पत्र दाखिल करने से रोकने के लिए प्रशासनिक हथकंडे अपनाने आतंकित करने और उत्पीड़न का आरोप लगाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static