लेखपालों के हड़ताल पर DM ने लिया एक्शन, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Tuesday, Dec 24, 2019 - 03:36 PM (IST)

महोबाः कई दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे लेखपालों के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया जब सोमवार को DM ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 12 लेखपालों को निलंबित कर दिया है। इतना ही नहीं 82 को सेवा समाप्ति का नोटिस भी जारी किया गया है।

बता दें कि डीएम की बड़ी कार्रवाई से लेखपाल संघ सहित तमाम कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। दरअसल प्रदेश लेखपाल संघ के नेतृत्व में    जिले में सैकड़ों लेखपाल अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। इसी क्रम में लेखपाल कलेक्टर परिसर जा पहुंचे थे। साथ ही सभी लेखपाल लगातार धरना प्रदर्शन करने लगें।

इस विषय पर डीएम अवधेश कुमार तिवारी ने कहा कि यह कर्मचारियों द्वारा सरकारी कार्यों की उपेक्षा है। सरकार की मंशा के अनुरूप यह लेखपाल कार्य नही कर रहे थे। जिसके चलते दूर दराज के नगर गांवों ओर कस्बों से आने वालों की समस्याओं का समय से समाधान नहीं हो पा रहा है। लगातार तमाम हिदायतों के बाद भी यह नहीं मान रहे थे, जिस कारण से बेहद सख्त रुख अपनाया है। जिसके तहत 12 लेखपाल पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलबिंत कर दिया है, जबकि 82 लेखपालों को सेवा समाप्ति के नोटिस जारी किया है। DM की इस बड़ी कार्यवाही से तमाम विभागों के कर्मचारियों में हड़कंप मच हुआ है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static