गरीब बच्चों के सपने होंगे साकार, अटल आवासीय विद्यालयों में पढ़ाई होगी फ्री

punjabkesari.in Sunday, Mar 20, 2022 - 12:39 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने अब गरीब बच्चों के सपने को साकार करने की तैयारी कर रही है। दरअसल, सरकार ने 12वीं क्लास तक के बच्चों की शिक्षा को फ्री कर दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार श्रमिक और मजदूरों के बच्चों के लिए मॉडल स्कूल बना रही है। ये स्कून इसी साल अगस्त या सितंबर महीने में बनकर तैयार हो जाएंगे। इन स्कूलों में स्मार्ट क्लास के साथ- साथ टेबल- कुर्सियां भी स्मार्ट ही होंगी।

बता दें कि योगी सरकार ने प्रदेश के हर मंडल में एक अटल आवासीय विद्यालय   खोल रही है। सरकार का उद्देश्य है कि गरीब के बच्चे भी मॉडल स्कूल के बच्चों की तरह पढ़ाई कर सके। उत्तर प्रदेश में 18 अटल आवासीय विद्यालयों का निर्माण हो रहा है। इस विद्यालय को सरकार आधुनिक सुविधाओं से लैस करेगी। राज्य सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी को करीब 270 करोड़ रुपये भी दे दी है।  वहीं, स्कूलों का सही तरह से संचालन करने के लिए हर मंडल में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में समिति बनाई जाएगी। समिति में जिलाधिकारी सहित अन्य सदस्य नियुक्त किए जाएंगे। इन स्कूलों में कक्षा 06 से 12 तक के लिए शिक्षण कार्य होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static