Baby Girl Birth In Train: ट्रेन में गूंजी किलकारी! मऊ में चलती ट्रेन में महिला ने बच्चे को दिया जन्म... जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

punjabkesari.in Saturday, Jun 10, 2023 - 01:23 AM (IST)

Baby Girl Birth In Train, मऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में पूर्वोत्तर रेलवे (North Eastern Railway) के वाराणसी-भटनी रेलखंड पर मऊ जंक्शन (Mau Juction) के पास चलती ट्रेन (Train) में एक महिला (Woman) को सुरक्षित प्रसव कराया गया। इसमें रेलवे कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।के वाराणसी-भटनी रेलखंड पर मऊ जंक्शन के पास चलती ट्रेन में एक महिला को सुरक्षित प्रसव कराया गया। इसमें रेलवे कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
PunjabKesari
महिला ने एक पुत्र को दिया जन्म
स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि ट्रेन नंबर 12165 (रत्नागिरी एक्स) के कोच संख्या एस-9 में गर्भवती महिला यात्री कल्याण से मऊ तक की यात्रा कर रही थी कि पिपरीडीह-मऊ स्टेशन के बीच ट्रेन में ही प्रसव पीड़ा होने लगी। प्रसव पीड़ा होता देख सफर कर रही महिलाओं ने प्रसव से गर्भवती महिला का चलती ट्रेन में पिपरिडीह तथा मऊ स्टेशन के बीच में ही सकुशल प्रसव कराया। महिला ने एक पुत्र को जन्म दिया है। तत्काल इसकी सूचना मऊ आरपीएफ को दी गयी।
PunjabKesari
मां और बच्चा दोनों सही सलामत
सूचना मिलते ही मौके पर आरपीएफ उप निरीक्षक ने अपनी महिला टीम को लेकर पिपरिडीह स्टेशन पहुंच गए और प्रसव पीड़ा से गुजर रही गर्भवती महिला का पिपरिडीह तथा मऊ स्टेशन के बीच में ही सकुशल प्रसव कराया। राहत की बात ये है की मां और बच्चा दोनों सही सलामत है। महिला ने इस त्वरित सहायता एवं देखभाल के लिए रेलवे टीम का आभार प्रकट किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static