सहारनपुर में मुठभेड़: पुलिस ने 4 शातिर गोकशों को दबोचा, एक मोटर साईकिल समेत अवैध तमंचा बरामद

punjabkesari.in Friday, Sep 09, 2022 - 08:43 PM (IST)

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में पुलिस ने थाना रामपुर मनिहारन में चार शातिर गोकशों को गिरफ्तार किया है।       

सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक (नगर) राजेश कुमार ने शुक्रवार को बताया कि थाना रामपुर मनिहारन पुलिस ने 04 शातिर गोकशों खुशनुद, शमशेर, आशू और साजिद को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से गोवंश के अवशेष, गोकशी के उपकरण, 01 मोटर साईिकल व एक तंमचा और अवैध कारतूस बरामद किये गये।       

कुमार ने बताया कि नकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सुसंगत धाराओं में इनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कारर्वाई शुरु कर दी है। गौरतलब है कि पुलिस ने गोवंश और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिये विशेष अभियान चलाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

static