राम की नगरी अयोध्या में लगेगी स्वामी विवेकानंद की 35 फुट ऊंची प्रतिमा

punjabkesari.in Sunday, Jul 08, 2018 - 05:24 PM (IST)

फैजाबादः राम की नगरी अयोध्या में स्वामी विवेकानंद की 35 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। विवेकानंद की यह भव्य प्रतिमा अयोध्या के विवेक सृष्टि में लगवाई जाएगी। 

विवेक सृष्टि के प्रबंधक योग गुरू डॉक्टर चैतन्य ने बताया कि 2021 तक प्रांगण में 35 फुट विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उसके लिए लगभग एक करोड़ के धन की आवश्यकता पड़ेगी। उन्होंने बताया कि धन एकत्रित करने के लिए गांव-गांव में संपर्क कर बैठक की जाएगी। दान की रकम से ही इस केंद्र में मूर्त रूप दिया जाएगा।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static