पत्नी के मायके जाने पर बेटी के साथ पिता ने किया दुष्कर्म, इसके बाद जो किया वो था बेहद शर्मनाक

punjabkesari.in Sunday, Nov 04, 2018 - 06:40 PM (IST)

बिजनौरः बिजनौर के हीमपुर थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक सौतेले पिता पर अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दरअसल मुबारकपुर खादर निवासी 25 वर्षीय गुरुमेर सिंह ने अपनी 11 वर्षीय पुत्री के साथ शनिवार की रात दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया। सुबह भाई बहनों ने बहन को ढूंढा तो वह कहीं नहीं मिली। काफी तलाशने के बाद गांव से बाहर नहर में उसकी लाश पड़ी मिली। मृतका को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतका की मां ने बताया कि वह घटना वाले दिन अपने मायके ग्राम तेलीपुरा जिला अमरोहा गई हुई थी। जहां बच्चों ने फोन द्वारा मां को सूचना दी कि बहन की मौत हो गई है। मृतका की बड़ी बहन ने सीओ सिटी बिजनौर महेश कुमार को बताया कि शनिवार की रात उसके पिता गुरमेर सिंह ने बहन के साथ गलत काम किया फिर रात में ही उसे मारकर नहर में डाल आया।

मृतका की मां ने बताया कि उसका पहला पति करीब 14 वर्ष पूर्व मर गया था तभी उसके भतीजे गुरुमेर सिंह से उसने शादी कर ली थी। गुरमेर सिंह के तीन बच्चे पहली पत्नी से थे तथा चौथा उससे पैदा हुआ था। उसने बताया की गुरमेर सिंह शराबी झगड़ालू किस्म का व्यक्ति था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हेतु बिजनौर भेज दिया है। तथा आरोपी गुरमेर सिंह को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं  376, 302, तथा 3/ 4 पॉक्सो एक्ट लगाकर जेल भेज दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static