कन्नौज में आदमखोर तेंदुए की दहशत, जंगली सुअर को बनाया अपना शिकार

punjabkesari.in Thursday, Jan 07, 2021 - 12:02 PM (IST)

कन्नौज: उत्तर प्रदेश में कन्नौज जिले के कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना इलाके में स्थित हरईपुर गांव में देर रात आदमखोर तेंदुआ देखे जाने से हड़कंप मच गया। तेंदुए ने एक जंगली सुअर को अपना शिकार बनाया। तेंदुए के पैरों के निशान व उसकी चहलकदमी को देख ग्रामीण हाथों में लाठी-डंडा लेकर खेतों में पहरा लगाने लगे। देर रात ग्रामीण व पुलिस तेंदुआ की तलाश करते रहे, लेकिन तेंदुए का कोई पता नहीं चल सका। इससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है।

जानकारी मुताबिक इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के हरईपुर गांव में एक आदमखोर तेंदुए की चहल कदमी ने आसपास के कई गांवों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। ग्रामीण खेतों में झुंड बनाकर हांथो में डंडा लेकर जा रहे है। ग्रामीणों ने बताया की उनके खेतों में आवारा गौवंश ना घुस पाएं इसके लिए वह रात में खेतों में पहरा दे रहे थे, तभी एक जंगली सुअर के चीखने की आवाज आई तो ग्रामीण मौके पर देखने चले गए। उन्होंने एक तेंदुए को जंगली सुअर को अपना शिकार बनाते देखा। ग्रामीणों के चिल्लाने पर तेंदुआ मौके से फरार हो गया। तेंदुए देखने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी है। तेंदुए की दहशत से ग्रामीणों ने बच्चों को घरों में कैद कर दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static