अस्पताल की तीसरी मंजिल से पाइप के सहारे भागी महिला मरीज, CCTV में कैद हुए फुटेज

punjabkesari.in Saturday, Aug 22, 2020 - 05:11 PM (IST)

मेरठः उत्तर प्रदेश मेरठ के मेडिकल कॉलेज में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला मरीज के भागने की खबर आई। दरअसल मरीज तीसरी मंजिल से पाइप के सहारे नीचे कूदकर भागने में सफल रही। वहीं सीसीटीवी में उसके पाइप के सहारे नीचे कूदने का फुटेज कैद हो गया।

बता दें कि मरीज अयोध्या की रहने वाली महिला चांदनी मेडिकल के मनोरोग वार्ड में भर्ती थी। डॉक्टरों के मुताबिक वह मंदबुद्धि थी। वह ताला तोड़कर पीछे के रास्ते से तीसरी मंजिल से पाइन लाइन के सहारे नीचे उतर कर फरार हो गई। जिसकी जानकारी मिलते ही कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। सभी लोग उसकी खोज में जुट गए हैं। अस्पताल प्रशासन ने सूचना थाना मेडिकल पुलिस को दे दी है। वह तलाश में जुट गए हैं।  

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static