बदमाशों के हौसले बुलंदः दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

punjabkesari.in Saturday, Aug 03, 2019 - 01:47 PM (IST)

लखनऊः राजधानी लखनऊ में उस समय सनसनी फैल गई जब दिनदहाड़े सरेराह बेखौफ बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर सुनील सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। इस घटना से घटनास्थल पर भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। यहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मामला पीजीआई इलाके में स्थित अंसल सिटी का है। यहां प्रॉपर्टी डीलर सुनील सिंह किसी काम के लिए अपनी कार बीएमडब्लयू से कहीं जा रहे थे। तभी अचानक बदमाशों ने ताबड़तोड़ 6 गोलियां मार दी। बताया जा रहा है कि कि सुनील के कंधे और सीने में गोली लगी हैं। । फिलहाल घायल प्रॉपर्टी डीलर सुनील सिंह को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी कलानिधि नैथानी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। यहां उन्होंने घायल का हालचाल जाना। साथ ही घटनास्थल पर जाकर जायजा भी किया। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है। इलाके में नाकेबंदी कर दी हई है। पुलिस जल्द ही हमलावरों को पकड़ने का दावा कर रही है।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static