पहले मासूम लोगों को प्रेम जाल में फंसाती, फिर बनाती शारीरिक संबंध और रिकॉर्ड कर लेती वीडियो, इसके बाद लवी सिंह जो कांड करती जानकर खुली रह जाएंगी आँखें
punjabkesari.in Sunday, Oct 12, 2025 - 03:39 PM (IST)
बस्ती: बस्ती पुलिस ने लवी सिंह नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को अपने जाल में फंसाकर गजब कांड करती थी। लवी सिंह पहले लोगों को प्यार के जाल में फंसाती, उनके करीब आती और उनके साथ संबंध बनाती। इस दौरान वह उनका अश्लील वीडियो बना लेती, जिससे वह उन्हें ब्लैकमेल करती थी।
लवी सिंह का पूरा गैंग
पुलिस को जांच में पता चला कि लवी सिंह ने अब तक तीन लोगों को शिकार बनाया है और उनसे करीब 10 लाख रुपये की वसूली की है। यह पूरा खेल लवी अकेली नहीं करती थी, बल्कि उसके साथ एक पूरा गैंग भी था।
जानिए कैसे हुआ खुलासा
मामला तब सामने आया जब एक शख्स की पत्नी ने पुलिस को शिकायत की कि उसके पति को कोई महिला ब्लैकमेल कर रही है और लगातार रुपये मांग रही है। पुलिस ने इस पर तुरंत कार्रवाई की और जांच शुरू की। जांच के दौरान जैसे-जैसे लवी सिंह के कांड सामने आते गए, पुलिस भी हैरान होती गई। इसके बाद पुलिस ने संत कबीर नगर की रहने वाली लवी सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
अमीर लोगों को फंसाती थी लवी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि लवी सिंह हनी ट्रैप की तरह काम करती थी। वह अमीर लोगों को अपने जाल में फंसाती और उनके अश्लील वीडियो बनाकर उनसे पैसे मांगती। पुलिस अब लवी के बैंक खातों और कॉल रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। लवी सिंह को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

