बहन के लिए भाई ने खुद को किया आग के हवाले, जानिए क्या है वजह?

punjabkesari.in Saturday, May 05, 2018 - 02:41 PM (IST)

हाथरसः उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां अपनी बहन की शादी में बाधा बने और छेड़छाड़ करने वाले लोगों से परेशान होकर युवक ने एसपी हाथरस कार्यालय के सामने सिकंदराराऊ रोड पर मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली। इसके बाद आनन-फानन में उसे एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जानिए पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक मामला थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव जाफ़रावाद का है।यहां भाई सचिन अपनी बहन पूजा की शादी उसकी पसंद के लड़के विकास से करना चाहता है। विकास और पूजा एक दूसरे प्यार करते है और शादी भी करना चाहते हैं लेकिन लड़के के परिजन इस शादी के खिलाफ हैं। जिसके चलते सचिन अपनी बहन पूजा की शादी की बात करने के लिए लड़के वालों के घर चला गया। यहां लड़के वालों ने शादी करने से इनकार कर दिया।

आत्महत्या का किया प्रयास
इतना ही नहीं लड़के वालों ने सचिन की बहन से छेड़छाड़ की। सचिन ने जब इसका विरोध किया तो लड़के वालों ने उसे पीट दिया। जिससे आहत होकर सचिन ने एसपी कार्यलय के बाहर आत्महत्या करने की कोशिश की। साथ ही सचिन की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है।

क्या कहती है पुलिस 
पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static