फर्रुखाबाद: 5 लाख के इनामी बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रम में आई विदेशी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

punjabkesari.in Monday, Jan 16, 2023 - 06:00 PM (IST)

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में 5 लाख के इनामी बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रम में आई विदेशी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों हालत बिगड़ गई। आनन- फानन में सेवादारों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी आश्रम का सेवादार ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला नेपाल के जिला सिंधुपाल्चोक के थाना तोरणध्वज के गांव पांचपोखरी थाड़पाल निवासी है। उन्होंने बताया कि महिला विदेश की रहने वाली है। इस वजह से मामले को जिला अधिकारी को अवगत करा दिया गया है।

PunjabKesari

4 दिन पूर्व नेपाल से आश्रम में आई थी महिला
वहीं सेवादार विनय ने बताया कि  महिला चार दिन पूर्व नेपाल से आश्रम में आए थे। महिलाएं दूसरी मंजिल पर रह रही हैं। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल लेकर आए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि डॉक्टर विदेशी महिला होने के कारण इसकी जानकारी जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को दी। सूचना मिलते ही आश्रम शहर के आश्रम की महिला सेवादार भी अस्पताल पहुंच गईं। कंपिल से आया सेवादार अधिक कुछ बताने को तैयार नहीं है। देर रात पुलिस ने सेवादार से जानकारी हासिल की।

PunjabKesari

किशोरियों से शारीरिक संबंध बनाने का बनाता था दबाव 
गौरतलब है कि साल 2017 में बीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रम में रह रही लड़कियों के परिजनों ने ही पुलिस में शिकायत की थी। उनका आरोप था कि उन्हें बच्चियों से मिलने नहीं दिया जाता। कई दिनों-घंटों इंतजार के बाद मिलने की इजाजत भी मिलती है। वहीं कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि नशे के कारण उनकी बेटियां ‘बुत’ रहती है। उनका मानसिक तौर पर शोषण किया जा रहा है। वहीं कुछ लोगों ने इस मामले को लेकर हाई कोर्ट से गुहार लगाई। उसके बाद कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए स्थानीय पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया। उसके बाद मामले को सीबीआई को सौंप दिया गया। आरोप यहां तक है कि बीरेंद्र देव दीक्षित अपने आप को खुद को कृष्ण का रूप बताया था, उसके आरोपी बाबा गोपियों की रहने के लिए उकसाता था, फिर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। फिलहाल आरोपी पर 5 लाख का इनाम घोषित कर रखा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static