20 लाख की सुपारी...3 महीने का समय, भाजपा के पूर्व विधायक की हत्या के लिए फिरौती
punjabkesari.in Friday, Feb 14, 2025 - 01:54 PM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2025_2image_13_52_339110014bjpformermla.jpg)
शाहजहांपुर ( नंद लाल ): शाहजहांपुर जिले की जलालाबाद विधान सभा के पूर्व विधायक को एक युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर तीन महीने में हत्या करने की धमकी दी है। युवक ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उसने दो लोगों की हत्या करने के लिए 20 लाख रूपये की फिरौती ली है। पुलिस ने पूर्व विधायक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पोस्ट करने वाले आरोपी को ट्रेस कर लिया है।
भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक शरद वीर सिंह ने बताया कि जलालाबाद विधान सभा क्षेत्र के थाना मिर्जापुर का रहने वाला सर्वेंद्र प्रताप सिंह ने 13 फरवरी को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। जिसमें लिखा था कि तीन महीने में मेरी हत्या कर देगा। जिसके लिए मैने 20 लाख रूपये की सुपारी ली है। जिस युवक ने मुझे जान से मारने की पोस्ट डाली है मैं उसको नहीं जानता हूं।
भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक शरद वीर सिंह
पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस ने शुक्रवार को बताया कि पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता शरद वीर सिंह ने बृहस्पतिवार को लिखित शिकायत की थी कि किसी ने सोशल मीडिया पर 20 लाख की फिरौती लेकर जान से मारने का पोस्ट डाली है।जिनकी रिपोर्ट थाना अल्लाह गंज में दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई है आरोपी को ट्रेस कर लिया है जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- आश्रम में दरिंदगी: पापी महंत ने महिला की कई बार लूटी आबरू, पति को इस कदर किया मजबूर, इंसाफ के लिए दर-दर भटकती रही पीड़िता\
Mainpuri News : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक महिला से आश्रम में बुलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी महंत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गुरूवार को आरोपी महंत को जेल भेज दिया है। बता दें कि पीड़िता ने न्यायालय के आदेश पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पूरा मामला मैनपुरी के कुरावली इलाके का है। महिला के आरोपों के मुताबिक 3 अप्रैल 2023 को महंत अजय दास ने इलाज करने के बहाने उसे फोन करके बुलाया था। फिर आश्रम पर बनी कुटिया में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। विरोध करने पर महंत ने महिला को धमकी दी थी। 4 अप्रैल 2023 को महंत ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फिर से महिला के साथ दुष्कर्म किया था।
6 मई 2023 को जब महिला ने अजयदास के भाई ठाकुर आनंद नंदन को पूरा मामला बताया, तो उसने वीडियो डिलीट करने का आश्वासन दिया। फिर वो भी महिला को कुटिया में ले गया और दुष्कर्म को अंजाम दिया। महिला ने आरोप लगाया था कि 27 अगस्त 2024 को पति के विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। 30 अगस्त 2024 को दोनों आरोपियों ने महिला के घर में गुंडे भेजे थे। साथ ही पूरे परिवार को मारने की धमकी दी थी।