गैंगस्टर विकास दुबे की 2 बंदूकें मध्यप्रदेश के इस जिले से बरामद, जिनसे पुलिस पर की गई थी फायरिंग

punjabkesari.in Sunday, Mar 07, 2021 - 10:50 AM (IST)

लखनऊ\भिंड: मध्यप्रदेश के भिंड जिले में पुलिस ने उत्तरप्रदेश पुलिस द्वारा मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे की 2 बंदूकों के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गैंगस्टर विकास दुबे की एक राइफल के साथ आरोपी अभिषेक शर्मा और 12 बोर की दुनाली बंदूक के साथ आकाश कुशवाह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि इन्हीं हथियारों से विकास ने पुलिस की टीम पर फायरिंग की थी।

बताया जा रहा है कि एक आरोपी द्वारा इससे पहले भी भिंड जिला न्यायालय के मालखाने से 14 बंदूकों की चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है। दोनों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। इन पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपी पहले भी आर्म्स तस्करी के मामले में गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि उत्तरप्रदेश के कानपुर का रहने वाला कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे पिछले साल एक एनकाउंटर में मारा गया था। विकास के तार मध्यप्रदेश से भी जुड़े थे। उसे प्रदेश के उज्जैन शहर से गिरफ्तार किया गया था। एनकाउंटर के लगभग 8 महीने बाद भिंड पुलिस को विकास दुबे की दो बंदूकें मिली हैं। आरोपियों ने बताया है कि दोनों हथियार कानपुर देहात के गैंगस्टर विकास दुबे के हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static