8 वर्षीय धुव्र करता है एेसा योग, अाप भी हो जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Thursday, Jun 21, 2018 - 10:36 AM (IST)

गाजियाबादः आज पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। देश भर से योग की अलग-अलग तस्वीरें सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे बच्चे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने छोटी सी उम्र में ही योगा के क्षेत्र में झंडे गाढ़ दिए। जी हां, 8 वर्षीय धुव्र ने ना सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी योग के क्षेत्र में भारत का झंडा बुलंद किया है।
PunjabKesari
धुव्र कई नेशनल और इंटरनेशनल अवॉर्ड अपने नाम कर चुका है। जिस उम्र में बच्चे खिलौनों से खेलते नजर आते हैं उसी उम्र में ये बच्चा अपनी योग की प्रतिभा से लोगों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर देता है। ध्रुव खुद लोगों को योग के फायदे बताता है। धुव्र को योग करते देख आप भी हैरान हो जाएंगे। आसपास के लोगों का कहना है कि इस बच्चे में हड्डी ही नहीं है।
PunjabKesari
ध्रुव को 'हीरोज नेक्स्ट डोर' का अवॉर्ड खुद विदेश मंत्री और गाजियाबाद सांसद जनरल वी के सिंह के हाथों मिला। इतना ही नहीं श्रीलंका में भी ध्रुव के योग का लोहा माना गया और वहां भी उसे अवॉर्ड से नवाजा गया। ना जाने ऐसे कितने ही अवॉर्ड हैं, जो ध्रुव ने अपने नाम किए हैं। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static