''विकसित भारत'' की संकल्पना को पूरा किए जाने हेतु मतदान अवश्य करें: योगी

punjabkesari.in Tuesday, May 07, 2024 - 07:33 AM (IST)

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 12 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के 93 लोकसभा सीटों के लिये आज वोट डाले जा रहे है। इसे लेकर सीएम योगी ने देशवासियों और प्रदेश के वासियों से बड़ी अपील की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया साइड X पर पोस्ट करते हुए कहा, लोकतंत्र के महापर्व का आज तीसरा चरण है। सम्मानित मतदाताओं से अपील है कि विरासत एवं विकास की अवधारणा को निरंतरता देने एवं 'विकसित भारत' की संकल्पना को पूरा किए जाने हेतु मतदान अवश्य करें। आपका एक वोट भारत को दुनिया की महाशक्ति के रूप में स्थापित करने में योगदान दे सकता है। याद रखें- पहले मतदान, फिर जलपान।

आप को बता दें कि आज उत्तर प्रदेश की 12 जिलों की 10 लोकसभा सीटों वोट डाले जा रहे हैं। संभल, हाथरस, आगरा (एससी), फ़तेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली सीटें शामिल है। इस चरण में 100 प्रत्याशी मैदान में हैं।  समाजवादी पाटर्ी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी से मैदान में हैं।

इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में भाजपा के बड़े चेहरों में एटा से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह, मैनपुरी से पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह, बरेली से पूर्व राज्य मंत्री छत्रपाल गंगवार, हाथरस से राजस्व राज्य मंत्री अनूप वाल्मीकि और आगरा से केंद्रीय राज्य मंत्री और मौजूदा सांसद एसपी सिंह बघेल शामिल हैं। मैनपुरी से डपल यादव, बदायूं से शिवपाल सिंह यादव के पुत्र आदित्य यादव और फिरोजाबाद से प्रोफेसर राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव शामिल हैं। लोकसभा चुनाव में अब तक दो चरण के मतदान हो चुके हैं। आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static