गवर्नर के नाम पर मंत्रियों से मांगे गिफ्ट: शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बोला-मैं व्हाट्सएप नहीं चलाता

punjabkesari.in Tuesday, Aug 09, 2022 - 03:30 PM (IST)

फिरोजाबादः उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां के थाना रामगढ़ क्षेत्र के एक शिक्षक के व्हाट्सएप नंबर से कथित तौर पर केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के लेफ्टिनेंट गवर्नर के नाम से मैसेज भेजकर मंत्रियों से गिफ्ट मांगे गए। वह इस मामले की जांच कर रही पुडुचेरी पुलिस ने फिरोजाबाद के एक शिक्षक को हिरासत में ले लिया है।

जानें क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में लेफ्टिनेंट गवर्नर के नाम पर एक वाट्सएप नंबर के जरिए मंत्रियों को मैसेज भेजकर गिफ्ट मांगे गए। जिसकी जांच करने पर मोबाइल नंबर फिरोजाबाद के एक शिक्षक का निकला। जिसके बाद मामले में आगे की जांच करने के लिए पुडुचेरी पुलिस फिरोजाबाद पहुंच गई। जहां से पुलिस शिक्षक को गिरफ्तार कर अपने साथ पुडुचेरी ले गई। वही पुलिस इस मामले में ओर गहनता से जांच करने के लिए शिक्षक को रिमांड में ले जाने की तैयारी कर रही है।

क्या कहती है पुलिस
इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने सोमवार को बताया कि पुडुचेरी में साइबर धोखाधड़ी हुई है। जहां एक मोबाइल नंबर से वाट्सएप पर पुडुचेरी LG के नाम से मंत्रियों को मैसेज कर के गिफ्ट मांगे जा रहे थे। वही मोबाइल नंबर यहां के शिक्षक का पाए जाने के बाद पुडुचेरी की पुलिस टीम यहां आई थी। जिसके बाद वह शिक्षक को गिरफ्तार कर के अपने साथ पुडुचेरी ले गए। वही उन्होंने बताया कि पुडुचेरी प्रदेश के PWD मंत्री की शिकायत पर 31 जुलाई को साइबर सेल में केस दर्ज हुआ था।

शिक्षक ने कहा- "मैं व्हाट्सएप नहीं चलाता हूं..
पूछताछ में शिक्षक ने कहा कि, "मैं व्हाट्सएप नहीं चलाता हूं, किसी ने हमारा मोबाइल हैक करके यह सब किया है।" वही पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static