प्रेमिका ने प्रेमी को दिया खौफनाक तोहफा! नए साल पर बुलाया घर, फिर कमरे में ले जाकर काट दिया प्राइवेट पार्ट

punjabkesari.in Saturday, Jan 03, 2026 - 04:18 PM (IST)

Crime News: नए साल का स्वागत लोगों ने खुशियों और जश्न से किया। लोगों ने मिठाई खाई और कुछ मीठी यादें बनाई। लेकिन, एक शख्स के लिए ये नया साल खुशियों भरा नहीं था। उसके लिए ये रात उसकी जिंदगी की काली रात बन गई। दरअसल, उस शख्स का एक महिला के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वो सालों से उसके साथ रिश्ते में था। नये साल पर महिला ने उसे मिलने के लिए बुलाया और फिर उसके साथ कुछ ऐसा कर दिया जो वो जिंदगी में कभी नहीं भूलेगा। 

जानिए क्या है मामला 
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला मुंबई का है। यहां पर एक 25 साल की शादीशुदा महिला का एक 44 साल शादीशुदा शख्स के साथ प्रेम संबंध था। दोनों के बीच पिछले छह से सात साल से कथित प्रेम संबंध थे। महिला रिश्ते को आगे बढ़ाने और शादी का दबाव बना रही थी, जबकि पुरुष इससे पीछे हटना चाहता था। महिला उस पर दबाव बनाती थी कि वो अपनी पत्नी को छोड़कर उसके साथ शादी कर लें। लेकिन, पुरुष उससे शादी नहीं करना चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। महिला का गुस्सा इस कदर बढ़ गया कि उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। 

जानिए क्या किया? 
महिला अकसर उसे धमकी देती रहती थी और शादी का दबाव बनाती थी। इसी वजह से प्रेमी ने महिला से दूरी भी बना ली। जिसके बाद महिला और ज्यादा नाराज हो गई। 31 दिसंबर की रात करीब 1:30 बजे महिला ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया। आरोप है कि महिला ने पहले पीड़ित से पैंट उतारने को कहा और फिर रसोई से सब्जी काटने वाला चाकू लेकर आई। इसके बाद अचानक उसने पीड़ित के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक खून बहने लगा। गंभीर हालत में भी पीड़ित किसी तरह अपने घर पहुंचा। वहां उसके बेटों और दोस्तों ने पहले उसे वीएन देसाई अस्पताल पहुंचाया। फिर हालत गंभीर होने पर सायन अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक जख्म काफी गहरा है और सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है। महिला पीड़ित की रिश्तेदार ही बताई जा रही है। वह पीड़ित की बहन की ननद बताई जा रही है। इस वारदात को अंजाम देने के बाद वो फरार हो गई।   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static