कर्मचारी को धूप सेंकना पड़ा भारी! सरकारी 'फाइल' लेकर भागी बकरी, पीछे-पीछे दौड़ लगाने का VIDEO वायरल
punjabkesari.in Friday, Dec 03, 2021 - 05:04 PM (IST)

कानपुर: यूपी के कानपुर में एक कर्मचारी को धूम सेकन भारी पड़ गया। एक कर्मचारी के पीछे से एक बकरी (Goat) सरकारी फाइल लेकर फरार हो गई। चौबेपुर क्षेत्र के पंचायत कार्यालय में एक बकरी विकास के कामों की फाइल अपने मुंह में दबाकर भाग निकली। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं कर्मचारी भी बकरी के पीछ सरकारी कर्मचारी भी दौड़ते हुए नजर आते हैं। वीडियो के सामने आते ही डीएम ने जांच के आदेश दे दिए है।
कानपुर भी गज़बे है भाई.. एक बकरी सरकारी कार्यालय से पेपर चबा के भाग रही है और कर्मचारी पीछा कर रहे है pic.twitter.com/ql6Yt0D3aE
— Rajeev Nigam (@apnarajeevnigam) December 1, 2021
22 सेकेंड के वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक काले रंग की बकरी अपने मुंह पर फाइल दबाए खड़ी है। एक शख्स उसके पास पहुंचकर फाइल लेने की कोशिश करता है, लेकिन बकरी भाग जाती है। फिर शख्स बकरी को पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़ता है, लेकिन को काफी दूर भाग जाती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं और तरह-तरह के कमेंट्स कर कर रहे हैं।
वहीं पूरा मामला हाइलाइट होने पर कार्यालय में हड़कंप मच गया। फिर खंड विकास अधिकारी ने संबंधित कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा। इस पर घटना को कानपूर के डीएम ने गंभीरता से लिया है। साथ ही कर्मचारियों की लापरवाही मानते हुए सीडीओ महेंद्र कुमार को जांच के आदेश दिए हैं और दोषी कर्मचारियों पर सख्त एक्शन लेने को कहा गया।