BJP मीडिया प्रभारी के घर में गोल्ड मेडलिस्ट रेशम सिंह ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Monday, Jul 15, 2019 - 11:21 AM (IST)

लखनऊः राजधानी लखनऊ में उस समय हड़कंप मच गया जब बीजेपी मीडिया प्रभारी रुखसाना नकवी  के घर से गोल्ड मेडलिस्ट रेशम सिंह का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लोकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता जांच करने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि रेशम सिंह ने आत्महत्या की है। हालांकि मौके से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मामला बेहद संदिग्ध लग रहा है।
PunjabKesari
मामला ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के सरफराजगंज का है। यहां शनिवार को हरदोई निवासी रेशम सिंह भाजपा की सदस्यता लेने लखनऊ आया, जिसकी पूरी प्रक्रिया होने के बाद उसके सभी जरूरी दस्तावेज खो गए। जिसकी उसने पुलिस शिकायत की। बताया जा रहा है कि बीती रात मृतक भाजपा मीडिया प्रभारी रूखसाना नकवी के घर पर रूका हुआ था। सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव पंखे से चादर के फंदे से लटका हुआ मिला।
PunjabKesari
वहीं पुलिस अधिकारी शिव दुर्गा प्रसाद ने बताया कि रुखसाना का कहना है कि रेशम सिंह पुत्र राम सिंह बालामऊ हरदोई निवासी शनिवार की रात उनके घर पर अपने दोस्त वारिस गाजी के साथ आया था जिसकी कुछ तबियत खराब थी। सुबह जब दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा ना खुलने पर बाहर से दरवाजा खोला गया तो देखा कि रेशम सिंह ने फांसी लगा ली है। फिलहाल मृतकों के परिजनों को सूचित किया है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। बता दें कि रेशम सिंह (26) इंटरनेशनल पहलवानी में गोल्ड मैडल भी प्राप्त कर चुका है, जिसको उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित भी किया था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Related News

static