जी.पी.एस. व टैग लगा गिद्ध मिलने से सनसनी, नेपाल में किया जा रहा है इनका संरक्षण

punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2020 - 09:05 PM (IST)

सीतापुर: विलुप्त हो चुके गिद्ध और इनके संरक्षण के लिए नेपाल एवं हिंदुस्तान की संस्थाऐं मिलकर काम कर रही हैं। ऐसा ही दोनों देशो की संस्थाओ द्वारा सरंक्षित किया गया 1 गिद्ध सीतापुर के महोली इलाके में पाया गया है। दरअसल जी.पी.एस. एवं टैग लगाकर छोड़ा गया गिद्ध ग्राम सहजापुर में मिलने के बाद लोग हैरान रह गए। मामले की जानकारी पाकर पुलिस एवं  वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे व गिद्ध को अपने कब्जे में लिया ।

गौतलब है कि गिद्ध वर्तमान में विलुप्त प्राणी के रूप में विश्व में गिना जा रहा है। जिसको लेकर इसके संरक्षण एवं इन्हें बचाने की मुहिम हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि अन्य कई देशों के द्वारा की जा रही है। इसी क्रम में नेपाल राष्ट्र की बी.सी.एन. संस्था एवं हिंदुस्तान की बी.एन.एच.एस. कंपनी के द्वारा कुछ गिद्धों पर अपने टैग एवं जी.पी.एस. लगाकर उनके संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आसमान में छोड़ रही है।

जिला वन अधिकारी ने बताया की दोनों देशों की संस्थाए इस प्रजाति के गिद्ध  सरक्षण के लिए कार्य कर रही है।  उन्ही के द्वारा ये सरंक्षित गिद्ध इतनी ज्यादा दूरी तय कर के यहाँ तक पंहुचा है।  थकावट के चलते वो यहाँ पर रुक गया है।  इस पर लगे जी.पी.एस. के माध्यम से संस्था इसकी लोकेशन के बारे में जानकारी रखती है।साथ ही ये भी जानने का भी प्रयास करती है की जिन जगहों पर गिद्ध रुका वे जगहे उसके लिए कितनी अनुकूल है।  वन अधिकारी अनिरुद्ध सिंह ने ये भी बताया की गिद्ध को लखनऊ चिड़ियाघर के सुपुर्द जायेंगा.साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वे इस मामले में सम्बंदित संस्था के भी संपर्क में है.

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static