मथुरा घूमने आई विदेशी युवती से गाइड ने किया रेप का प्रयास, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

punjabkesari.in Monday, Nov 26, 2018 - 06:06 PM (IST)

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक विदेशी युवती के साथ गाइड ने दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती अफ्रीका से मथुरा घूमने आई थी। इस घटना की जानकरी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी गाइड के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़ित युवती ने बताया कि अफ्रीका से 1 दिन पूर्व मथुरा घूमने के लिए आई थी। कृष्ण जन्मभूमि के पास उसे एक गाइड मिला। जो उसे गोकुल घुमाने के लिए कहकर अपने साथ ले गया। गोकुल ले जाकर गाइड ने नशीला पदार्थ खिलाकर उससे रेप का प्रयास किया। युवती किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर भाग गई।

जिसके बाद पीड़ित युवती ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे ढूंढने का प्रयास कर रही है। साथ ही पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static