Hardoi News: लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला पर तेल डालकर जलाया, बचाने में साथी भी झुलसा

punjabkesari.in Thursday, Sep 21, 2023 - 05:02 PM (IST)

Hardoi News, (मनोज तिवारी): उत्तर प्रदेश के हरदोई में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला पर तेल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया है। महिला को बचाने में उसका पार्टनर भी झुलस गया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां महिला की हालत को गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर किया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि पति से मुकदमे बाजी के चलते महिला अलग लिव-इन पार्टनर के साथ रह रही थी। मामले में 6 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
PunjabKesari
बता दें कि सवायजपुर कोतवाली के सेमरिया निवासी प्रियांकुल पाण्डेय और उसकी पत्नी रेखा पाण्डेय के बीच मुकदमेबाजी चल रही है। प्रियांकुल पाण्डेय की पत्नी रेखा पाण्डेय अपने दोनों बच्चों के साथ सवायजपुर में रहती हैं। जबकि प्रियांकुल पाण्डेय दिल्ली में रहता है। पति से विवाद के चलते रेखा का सवायजपुर कोतवाली के शिवराज पुर निवासी कुलदीप से अफेयर हो गया। इसके बाद दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगे।
PunjabKesari
कुलदीप के मुताबिक, रात में रेखा के जेठ दीपांकुर पाण्डेय और श्यामसुंदर ने रेखा को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया। रेखा को जलता हुआ देखकर मैं उसे बचाने दौड़ा। जिसके चलते दोनों ही झुलस गए। दोनों के झुलसने के बाद कुलदीप किसी तरह सीएचसी पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसके दोनों हाथ झुलसे हुए देखकर उसे मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। वारदात की सूचना पर पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची। वहीं पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर 6 लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

static