Jhansi Road Accident: एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

punjabkesari.in Sunday, Jul 23, 2023 - 06:30 PM (IST)

झांसी: उत्तर प्रदेश झांसी जिले के गुरसरांय थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेज रफ्तार बस और कार की आमने सामने टक्कर हो  गई। टक्कर इतना भीषण था कि घटना स्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन- फानन में घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

PunjabKesari

 

जानकारी के मुताबिक झांसी जनपद के गरौठा थानान्तर्गत ग्राम गौना में रहने वाले 50 वर्षीय रामपाल, 55 वर्षीय राजकुवंर और 45 वर्षीय फूला अपनी बहू को इलाज के लिए कार क्रमांक यूपी 93 बीएन 5267 से मध्य प्रदेश के सेंदरी की ओर जा रहे थे। कार को 30 वर्षीय पुष्पेन्द्र चला रहा था। कार जब जनपद झांसी के गुरसरांय थानान्तर्गत बंका पहाड़ी के पास पहुंची तभी उसकी सामने से आ रही बुंदेला कार सर्विस की बस से जोरदार टक्कर हो गई।हादसे को देख आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी।

PunjabKesari

पुलिस सूत्रों ने बताया घटना की जानकारी होते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची।  कार में फंसे घायलों को निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने रामलाल, राजकुवंर और फूला को मृत घोषित कर दिया। जबकि पुष्पेन्द्र और एक महिला की हालत गम्भीर होने पर झांसी मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static