स्वास्थ्य विभाग की खुली पोल: महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म, वीडियो  वायरल

punjabkesari.in Tuesday, Nov 01, 2022 - 07:41 PM (IST)

सोनभद्र: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई जहां पर गर्भवती महिला ने सड़क के किनारे बच्चे को जन्म दिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि महिला को प्रसव पीड़ा के दौरान परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन खून की कमी की वजह से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर किया किंतु स्वजन उसे वहां न ले जाकर घर ले जाने लगे और उसने रास्ते में ही सड़क पर बच्चे को जन्म दे किया। वीडियो वायरल के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आनन- फानन में विभाग की ओर से मौके पर पहुंची टीम दोबारा जच्चा-बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले आई। यहां उनका उपचार हो रहा है। दोनों स्वस्थ बनाए जा रहे हैं।

PunjabKesari

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक ने बताया कि बुधनी पत्नी रमेश रविवार को प्रसव के लिए आई थी, लेकिन खून की कमी देख डाक्टर ने हालत नाजुक देख महिला को तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया। साथ ही जिला अस्पताल को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से अवगत भी करा दिया। मध्यप्रदेश की सीमा से सटे भरहरी गांव निवासी बुधनी को घर वाले जिला अस्पताल नहीं ले जाकर वापस अपने गांव जाने लगे।

उन्होंने बताया कि स्वजन निजी साधन से चोपन अस्पताल आए थे। परिजनों डॉक्टर सुभाष राबर्ट्सगंज जिला अस्पताल ले जाने को कहते रहे और सरकारी एंबुलेंस से ले जाने की भी बात कही, लेकिन परिजन ने बताया कि वे अपने साधन से जिला अस्पताल जाएंगे। वे अस्पताल न जाकर गांव लौटने लगे। उसी दौरान रास्ते में सिंदुरिया गांव के पास ही महिला प्रसव से कराहने लगी और वहीं उसने एक बच्चे को जन्म दिया। इसकी सूचना जैसे ही स्वास्थ्य विभाग को मिली संबंधित स्टाफ मौके पर जा करके जच्चा और बच्चा दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए और उन्हें भर्ती करा दिया। अस्पताल के अधीक्षक महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुभाष ने मां- बच्चे की जांच की।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static