गणतंत्र दिवस के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, जवानों की बढ़ी गश्त

punjabkesari.in Friday, Jan 25, 2019 - 11:58 AM (IST)

महराजगंजः गणतंत्र दिवस के मद्देनजर भारत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। नेपाल से भारत को जोड़ने वाली सीमा खुली होने की वजह से यहां से लगातार घुसपैठ की आंशका बनी रहती है। यही वजह है कि महराजगंज जिले से लगी सोनौली सीमा पर चप्पे चप्पे पर पुलिस और एसएसबी के जवान तैनात कर दिए गए हैं। सीमा पर सीसीटीवी और सादे लिवास में भी जवानों की डयूटी लगा दी गई है। जो हर आने-जाने वालों पर नजर रख रहे हैं।
PunjabKesari
महराजगंज जनपद से सटे इंडो नेपाल सीमा के सभी थानो को अलर्ट के साथ पुलिस ने पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। भारत से नेपाल जाने वालों या नेपाल से भारत आने वाले हर एक व्यक्ति और गाड़ियों की सघनता के साथ तलाशी ली जा रही है। महराजगंज जिले से लगी भारत नेपाल सीमा पर सीमा पार से आने वालो की गहनता से जांच की जा रही है।
PunjabKesari
बीते दिनों नेपाल से आतंकी गतिविधियों और मादक पदार्थो के बड़े मामले सामने आने के बाद अब भारतीय सुरक्षा एजेंसियां कोई चूक नहीं चाहती है। इसके लिए अब सीमा पर जवान सीसीटीवी और खुफिया टीम के जरिए सीमा पार से आने वालो पर नजर रख रहे हैं। देश विरोधी गतिविधियों को कैसे रोका जाए इसको लेकर सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने एक खाका तैयार किया है। सोनौली सीमा पर ही नहीं बल्कि जिले से लगी पूरे सीमा पर चौकसी तेज कर दी गई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static