इंसानियत शर्मसार: गर्भवती महिला को अस्पताल ने नहीं किया भर्ती, रैन बसेरे में दिया बच्चे को जन्म

punjabkesari.in Tuesday, May 01, 2018 - 09:27 AM (IST)

मुजफ्फरनगर: महिला अस्पताल में भर्ती नहीं किए जाने के बाद एक गर्भवती महिला ने रैन बसेरे में बच्चे को जन्म दिया। उसके परिवार ने आरोप लगाया कि वह महिला को अस्पताल लेकर गए लेकिन उसे भर्ती करने से मना कर दिया गया। महिला को मजबूरन रैन बसेरे में लिटाना पड़ा, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। वहीं अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक ने इस आरोप से इनकार किया है। घटना 29 अप्रैल की है। यूपी के मुजफ्फरनगर में काजल नाम की महिला को प्रसव पीड़ा होने के बाद उसका पति उसे जिला महिला अस्पताल लाया लेकिन महिला को भर्ती नहीं किया।

बच्चे के जन्म के बाद किया भर्ती
अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमिता गर्ग ने दावा किया कि महिला को भर्ती करने से मना नहीं किया गया था बल्कि उसकी हालत को देखते हुए उसे मेडीकल कॉलेज जाने को कहा गया था। उन्होंने बताया कि महिला के परिजनों ने इस बात पर गौर नहीं किया और इसकी बजाय वे महिला को रैन बसेरा ले गए। उन्होंने दावा किया कि अस्पताल के चिकित्सकों ने रैन बसेरे में बच्चे के जन्म के बाद चिकित्सा सहायता मुहैया करवाई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static