जानलेवा लू! हमीरपुर में सैकड़ों चमगादड़ों की मौत, दृश्य देखकर सहमे गांव वाले

punjabkesari.in Sunday, Jun 02, 2024 - 05:26 PM (IST)

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी ने तांडव मचा रखा है। गर्मी और लू से हो रही मौतों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। तापमान 48 से पार जा रहा है। इस बढ़ते तापमान के चलते पशु-पक्षियों का जीना दुस्वार हो गया है। वहीं, अब हमीरपुर में गर्मी के कारण सैकड़ों चमगादड़ों की मौत हो गई। जिससे पूरे इलाके में बदबू फैल गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी प्रशासन को दी।
PunjabKesari
मामला सदर कोतवाली इलाके के चौरादेवी मंदिर का है। यहां एक साथ सैकड़ों चमगादड़ मृत पड़े हुए मिले। वहीं, जब स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचे तो उन्होंने इसकी जानकारी प्रशासन को दी। वहीं, इतनी बड़ी संख्या में चमगादड़ों की मौत से स्थानीय लोगों ने बीमारी उत्पन्न होने का अंदेशा जताते हुए प्रशासन से दवा के छिड़काव की मांग की है।
PunjabKesari
बता दें कि करीब 2 दिन पहले बांदा जिले में भी 200 चमगादड़ मृत पाए गए थे। मामला जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र के नहर कोठी के ऑक्सीजन पार्क का है। यहां करीब 200 से ज्यादा चमगादड़ मरे हुए पड़े मिले। वहीं, जब स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचे तो उन्होंने इसकी जानकारी प्रशासन को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची टीम ने मृत चमगादड़ों को इकट्ठा कर दिया। इसके बाद पशुपालन विभाग ने मृत चमगादड़ के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
PunjabKesari
इस मामले में जानकारी देते हुए उप-पशु चिकित्सा अधिकारी एनके गुप्ता ने कहा था कि चमगादड़ों के शवों को दफना दिया गया है और सैंपल लेकर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि चमगादड़ की क्षमता 40 डिग्री तापमान सहने की होती है और इस समय यहां 48 डिग्री के ऊपर तापमान है। हीट वेव में इनकी मौत हुई है। फिलहाल जांच कराई जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
PunjabKesari
ये भी पढ़ें.....
Road Accident: लखीमपुर में ट्रक और कार में भीषण टक्कर, महिला समेत तीन लोगों की मौत...दो घायल

 
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर आज एक तेज रफ्तार कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि पति समेत दो लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static