मामूली विवाद में पति ने पत्नी की हत्या के बाद किया सुसाइड

punjabkesari.in Wednesday, Nov 27, 2019 - 02:54 PM (IST)

आगरा: जिले में मामूली विवाद पर पति के सिर पर खून सवार हो गया। फिर क्या था पति ने तमंचे से पत्नी पर फायर झोंक दिया। गोली पत्नी के सिर में लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद हत्यारे पति ने खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पूरा मामला शमसाबाद के गढ़ी का है। संजय पुत्र गोपाल की शादी 12 वर्ष पहले धौलपुर निवासी 30 वर्षीय सुमन से हुई थी। दोनों को नौ वर्षीय बेटा विपिन और पांच वर्षीय मनु हैं। शादी के बाद संजय और सुमन में अक्सर झगड़ा होता रहता था। 10 दिन पहले सुमन बच्चों को लेकर मायके भी चली गई थी। सोमवार शाम को संजय पत्नी और बच्चों को लेकर घर आया था। उसी दिन घर आकर उनमें झगड़ा हो गया। मंगलवार सुबह पिता गोपाल काम पर चले गए लेकिन संजय घर पर ही रह गया। घर में पति-पत्नी के अलावा मां शांति और दोनों बच्चे घर में थे। शाम साढ़े पांच बजे शांति देवी ने संजय के कमरे से गोली चलने की आवाज सुनी तो चीखती हुई कमरे की ओर भागी तो वहां का नजारा देख कर उनके होश उड़ गये। इतने में गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी भी आ गए। कमरे में जाकर देखा तो दोनों के लहूलुहान शव फर्श पर   पड़े थे। गांव के लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

 घटना की  सूचना  मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी फोर्स सहित मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट और खून के नमूने लिए। संजय के शव के पास 315 बोर का तमंचा पड़ा था। वहीं पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static