दोबारा शादी का भरोसा दिलाकर पत्नी का करवाया हलाला, फिर खुद कर लिया दूसरी महिला से निकाह

punjabkesari.in Wednesday, Jul 25, 2018 - 01:05 PM (IST)

रामपुरः अभी तीन तलाक पर बहस थमी नहीं थी कि अब हलाला प्रथा सुर्खियों में है। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में तीन तलाक पीड़ित महिला को दोबारा निकाह करने का भरोसा दिलाकर पति ने दूसरे व्यक्ति से उसका हलाला करवा दिया, लेकिन बाद में वह इस बात से मुकर गया और उसने दूसरी महिला से शादी कर ली।

मामला रामपुर के थाना अजीम नगर क्षेत्र के दौकपुरी टांडा गांव का है, जहां एक महिला की शादी 7 साल पहले मोहम्मद रिजवान से हुई थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे भी हुए। एक दिन पति ने अचानक फोन पर तीन तलाक देकर उससे रिश्ता तोड़ लिया। बाद में महिला को दोबारा निकाह करने का भरोसा दिलाकर पति ने दूसरे व्यक्ति से उसका हलाला करवा दिया। महिला ने राशिद नाम के युवक के साथ हलाला की रस्म भी निभा ली। फिर राशिद ने भी उसे तलाक दे दिया। जिसके बाद पीड़ित महिला बच्चों के साथ अपने पहले पति के घर चली गई।

महिला का आरोप है कि इस दौरान उसके पति, ससुर, जेठ और देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और पति ने किसी दूसरी महिला के साथ निकाह कर लिया। पीड़िता ने अपने पति, ससुर, जेठ, देवर सहित 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static