पति को था पत्नी पर अवैध संबंध होने का शक, इसलिए उठाया ये कदम

punjabkesari.in Wednesday, May 30, 2018 - 12:39 PM (IST)

नोएडाः  नोएडा शहर पुलिस ने आज अपनी पत्नी की कथित रूप से हत्या करने वाले एक व्यक्ति को सुबह गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस का कहना है कि आरोपी आकिल ने पत्नी के अवैध संबंध होने के संदेह में उसकी कल रात गला दबाकर हत्या कर दी।     

बिसरख के थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि आकिल और इकरा की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। आकिल अकसर पत्नी के चरित्र को लेकर उसपर संदेह करता था। इसे लेकर दोनों में झगड़ा भी होता था।  त्रिपाठी ने बताया कि कल शाम भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। आकिल ने गुस्से में अपनी पत्नी इकरा की गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध में मृतका के परिजनों की शिकायत पर आरोपी पति पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। 

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आज सुबह आकिल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अवैध संबंधों के संदेह के कारण अपनी पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की है।       


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static