मैं असिस्टेंट हूं, असली पेपर लीक माफिया सुभासपा के विधायक बेदी राम हैं!  पेपर लीक गिरोह के मास्टरमाइंड का आरोप

punjabkesari.in Wednesday, Jun 26, 2024 - 03:27 PM (IST)

लखनऊ: नीट परीक्षा में गड़बड़ी के बाद देश में परीक्षाओं की सुचिता को लेकर सवाल चारो तरफ बवाल मचा हुआ है। इसी बीच पेपर लीक गिरोह के मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता ने एक चैनल को दिए गए इंटरव्यू में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक बेदी राम पर पेपर लीक का आरोप लगाया है। बिजेंद्र गुप्ता ने बताया कि मैं असिस्टेंट हूं, असली पेपर लीक माफिया सुभासपा के विधायक बेदी राम हैं!

आरोपी ने यह बताया कि उस समय पढ़ने लिखने की उम्र थी लेकिन बेदी राम ने नौकरी लगवाने का वादा किया फिर उनके साथ चले गए। उसके बाद पुलिस ने दबोच लिया। जेल जाना पड़ा, बेदी राम भी मेरे साथ जेल गए।  बिजेंद्र गुप्ता ने न सिर्फ अपने काले कारनामे कैमरे के सामने कबूले बल्कि सुभासपा के नेता का नाम भी पेपर लीक मामले में जोड़ दिया। उसके बाद बिजेंद्र गुप्ता ने बताया कि बेदी राम के साथ ही पेपर लीक की दुनिया में कदम रखा। उसके बाद पेपर लीक का मास्टरमाइंड बन गया।

आप को बता दें कि  बिजेंद्र गुप्ता उड़ीसा में  पेपर लीक का भी आरोपी है। उसका नाम बिहार के BPSC पेपर लीक जांच में उसका नाम सामने आया था। MPPSC सहित कई परीक्षाओं के लीक मामले में अरोपी रहा है। नीट पेपर में गड़बड़ी के आरेपियों से भी बिजेंद्र गुप्ता की अच्छी पहचान है। आरोपी ने बताया कि पेपर लीक की दुनिया में बेदी राम के साथ ही शुरुआत की है। जोकि सुभासपा से विधायक हैं। हालांकि अभी तक विधायक की तरफ से किसी प्रकार की सफाई नहीं आई है।

गौरतलब है कि नीट परीक्षा को लेकर सपा नेता विनीत कुशवाहा के नेतृत्व में नौजवानो ने सपा कार्यालय से विधान सभा का रुख किया लेकिन पुलिस ने गौतमपल्ली थाने के पास बैरिकेडिंग लगाकर उन्हे रोक लिया। विरोध में नौजवान धरने पर बैठ गए। मामूली नोकझोंक के बाद धरना दे रहे युवाओं को इको गार्डन ले जाया गया।   राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में कहा कि नौजवानों में नीट परीक्षा में धांधली को लेकर काफी आक्रोश है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव भी परीक्षा में धांधली पर विरोध जता चुके है। ज्ञापन में कहा गया है कि नीट परीक्षा से 24 लाख बच्चों का भविष्य जुड़ा हुआ है। जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से हर एक भर्ती का पेपर लीक हुआ है और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। ज्ञापन में नीट परीक्षा में पेपर लीक के लिए भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static