शादी में नहीं पहुंचा फोटोग्राफर तो दूल्हे पर भड़की दुल्हन, किया शादी से इनकार, फिर जो हुआ...

punjabkesari.in Monday, May 30, 2022 - 07:31 PM (IST)

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, दुल्हन ने महज इस बात पर शादी करने से इनकार कर दिया कि वर पक्ष के लोग फोटोग्राफर लेकर नहीं गए थे। जिसके बाद दोंनों पक्षों में जमकर बवाल हुआ और और बारातियों को बंधक बना लिया गय। यह मामला थाने पहुंचा और दोनों को पक्षों ने एक दूसरे को दिए कीमती तोहफे और नगदी वापस करने के लिए हामी भर दी।

इसके बाद आपसी रजामंदी से मामले को रफा-दफा कर दिया गया। मामला मंगलपुर के एक गांव का है, जहां शादी की तैयारियां शबाब पर थीं। बारात भी समय से लड़की वालों के घर पहुंच गई थी। बारात का जोर शोर से स्वागत किया गया. थोड़ी देर बाद दूल्हा और दुल्हन जय माला के लिए स्टेज पर पहुंच गए। दुल्हन को जब पता चला कि बारात के साथ फोटोग्राफर नहीं है तो वह गुस्से से लाल हो गई। पहले तो उसने खुद कैमरामैन को देखने लगी जब उसे कैमरामैन कही नहीं दिखा तो दुल्हन ने शादी करने के लिए साफ मना कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

इसके बाद मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस की मौजूदगी में थाने में दोनों पक्षों पर पंचायत हुई और शादी कैंसिल करने का फैसला लिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static