हे भगवान...किसी दुश्मन के साथ भी ना हो ऐसा- शादी वाले दिन दूल्हे की अटैक से मौत, शादी की खुशियां गम में बदली

punjabkesari.in Friday, Apr 26, 2024 - 07:29 PM (IST)

बिजनौर,( गौरव वर्मा ): उत्तर प्रदेश के बिजनौज जिले अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव सीरवासूचंद से एक दुखद खबर सामने आई है जिसे सुनकर आप के आखों में आंशू आ जाएंगे। दरअसल, 22 वर्षीय युवक की शादी की तैयारी चल रही थी, घर में खुशी का महौल था लेकिन खुदा को शायद ये मंजूर नहीं था। जिस दिन युवक को दूल्हा बनना था उसी दिन उसकी मौत हो गई। मौत की  खबर से इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं जब घटना की जानकारी लड़की वाले को हुई तो वहां भी पूरा परिजन और रिश्तेदार गम में डूब गए।

आपको बता दे कि यह पूरा मामला जनपद बिजनौर के अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव सीरवासूचंद में अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव सीरवासूचंद के रहने वाले नीतू कुमार उम्र 22 वर्ष पुत्र भजन सिंह की आज शुक्रवार को बारात पास के ही गांव हिदायतपुर चोहड़वाला जा रही थी। इस दौरान नीतू कुमार रविदास धर्मशाला के पास बने मंदिर मे पूजा करने के लिए जा रहा था तभी अचानक नीतू को अटेक पड़ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शादी वाले दिन दूल्हे की मौत से जहा लड़के के घर मे चीख पुकार मच गई। वही दुल्हन भी अपने हाथो पर मेहंदी लगाये बैठी अपने दूल्हे का इंतजार करती रह गयी। मृतक नीतू कुमार एक महीने पहले ही सऊदी अरब से शादी के लिए अपने गांव सीरवासचंद आया था लेकिन दुल्हन को घर लाने से पहले ही दूल्हे की मौत हो गई।  इस खबर से पूरे गांव मे लोगों मे गम का माहौल बना हुआ है। शादी के दिन घर कोहराम मच गया। उधर शादी मे शामिल होने आये मेहमान गमगीन माहौल अंतिम संस्कार की तैयारी मे जुट गये। फिलहाल इस दुखद खबर से दोनों पक्षों में गम का माहौल है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static