बेटे का पढ़ाई की जगह वीडियो गेम में लगता था मन, पिता ने उतारा मौत के घाट

punjabkesari.in Tuesday, Jul 17, 2018 - 01:57 PM (IST)

बस्तीः उत्तर प्रदेश की बस्ती में एक बेटा अपने पिता की बर्बरता का शिकार हुआ है। यहां एक कलयुगी पिता ने अपने बेटे को महज इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसके बेटे का दिल पढ़ाई में ना लगकर वीडियो गेम में लगता था। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के मुताबिक मामला परसरामपुर थाना क्षेत्र के बाबगंज बनगवा गांव का है। यहां एक पिता ने अपने 12 वर्षीय बेटे की बेरहमी से पिटाई की। नतीजा ये हुआ कि बेटे की मौत हो गई। जिसके बाद पिता ने अपना जुर्म छिपाने के लिए उसे फांसी के फंदे से लटका दिया और लोगों को बताया कि उसके बेटे ने आत्महत्या की है। 
PunjabKesari
इस पूरी घटना के बाद आरोपी पिता ने जल्दबाजी में मृतक को दफना दिया, लेकिन जैसे ही इस घटना का पता मृतक के नाना को चला तो उसने शक जताया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए कब्र को खुदवा कर मृतक का शरीर बाहर निकाला। जिसके बाद पुलिस को घरवालों पर शक हुआ।

पुलिस ने सख्ती बरतते हुए मृतक के पिता से पूछताछ की। जिसपर पिता ने बताया कि मौत के दिन उसका बेटा दुकान पर बैठ कर गेम खेल रहा था। जिसपर गुस्साए उसने बेटे की पिटाई कर दी औऱ उसे घर ले आया। घर लाकर भी उसकी खूब पिटाई की। पिटाई के दौरान उसने बेटे के सीने पर घुटना रख कर दबा दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को यह भी बताया कि वह उसके पहली पत्नी का लड़का था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static