संगम में गंगा यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी, ऊंचे स्थानों पर जाने लगे लोग

punjabkesari.in Saturday, Jul 20, 2019 - 03:41 PM (IST)

प्रयागराजः यूपी की नदियों के उफान के बाद संगम नगरी प्रयागराज में भी गंगा यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है।
PunjabKesari
नदी में पानी बढ़ने से संगम में रहने वाले अब अपने सामानों को ऊंचे स्थानों पर लेकर जाने लगे है। आने वाले समय मे गंगा यमुना का जलस्तर अभी और बढ़ सकता है।
PunjabKesari
पहाड़ी इलाको में हुई बारिश का असर प्रयागराज में भी देखने को मिल रहा है। 2 दिन से गंगा यमुना दोनों नदियों में तेज़ी से जलस्तर बढ़ा है। मल्लाह हो या फिर पंडा सभी सतर्क हो गए है।
PunjabKesari
दोनों नदियों के किनारे बैठने वाले तीर्थ पुरोहित भी बढ़ते पानी की वजह से हटने को मजबूर हुए हैं। वे अपने छप्पर और टीन-टपरे लगातार हटाकर पीछे ले जाते हैं तो वहां भी नदियों का पानी पहुंच जाता है।
PunjabKesari
प्रयागराज तीन तरफ से नदियों से घिरा है। शहर के एक तरफ यमुना बहती है और दो तरफ गंगा की जलधारा है। इससे बाढ़ के वक्त तीनों तरफ से शहर घिर जाता है। मध्य प्रदेश की तमाम नदियां यमुना में गिरती हैं। इसी वजह से यमुना भी उफना रही है।
PunjabKesari
इन नदियों में केन, बेतवा और चंबल सबसे ज्यादा बहाव वाली नदियां हैं। यमुना का बढ़ा हुआ पानी संगम में आकर गंगा से मिलता है, इसी वजह से गंगा में भी पानी लगातार बढ़ रहा है। वहीं, बढ़ते जलस्तर को देखने के लिए लोग भी यहां खूब आ रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static