भारत-पाक युद्ध 1971ः फ्लाइंग ऑफिसर सुधीर त्यागी समेत 54 लोगों को पाकिस्तान की जेलों से रिहा कराने की

punjabkesari.in Thursday, Dec 17, 2020 - 05:24 PM (IST)

सहारनपुर: भारत-पाकिस्तान युद्ध के 50वें विजय दिवस के मौके पर फ्लाइंग आफीसर सुधीर त्यागी समेत 54 युद्धबंदियों को पाकिस्तान की जेलों से रिहा कराए जाने की मांग उठी है। सुधीर त्यागी के परिजनों और करीबियों की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन कमिश्नर एवी राजमोली दिया गया। सुधीर त्यागी के मामा नरेंद्र कौशिक एडवोकेट ने बताया कि 1971 में चार दिसंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ था। उस युद्ध में उनके भांजे फ्लाइंग आफीसर सुधीर त्यागी ने लड़ाकू विमान हंटर से पाकिस्तान में घुसकर पेशावर हवाई अड्डे पर बमबारी की थी।

उन्होंने बताया कि लौटते वक्त उन्होंने अपने एक साथी कि विमान को निशाना बनाने से पूर्व पाकिस्तान के मिराज हवाई जहाज को भी गिरा दिया था। उसी दौरान सुधीर त्यागी समेत कई भारतीय सैनिकों को पाकिस्तान ने पकड़ लिया था और उन्हें जेलों में डाल दिया था और यह घोषणा की गई थी कि भारत के पांच पायलटों को पाकिस्तान ने जिंदा पकड़ लिया है उसमें सुधीर त्यागी भी शामिल थे। बाद में जब दोनों देशों के बीच शांति और समझौता वार्ता हुई,तब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के युद्धबंदियों को तो छोड़ दिया और पाकिस्तान द्वारा बनाए गए युद्धबंदियों की रिहाई का मामला हल नहीं किया।

नरेंद्र कौशिक ने कहा कि बाद में उनके परिवार की ओर से सुधीर त्यागी की रिहाई के अथक प्रयास किए गए। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, नवजोत सिंह सिद्धू ने भी इस संबंध में बहुत ही प्रयास किए। उन्होंने राष्ट्रपति से भी मिलकर युद्धबंदियों की रिहाई की मांग की थी। कौशिक ने बताया कि पाकिस्तान की जेलों से रिहा हुए कई लोगों ने उनके परिवार को बताया कि सुधीर त्यागी पाकिस्तान की जेलों में बंद हैं लेकिन पाकिस्तान सरकार ने हमेशा भारत को यह जवाब दिया कि उनकी जेलों में भारत का कोई भी युद्धबंदी नहीं है। 

सुधीर त्यागी को नियमानुसार भारत सरकार मरणोपरांत दिया जाने वाला वीर चक्र सम्मान भी प्रदान कर चुकी है। पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय महावीर त्यागी ने भी अपने स्तर से सुधीर त्यागी की रिहाई के प्रयास किए थे। सुधीर त्यागी के परिजनों और करीबियों की ओर से कमिश्नर को ज्ञापन देने के दौरान भाजपा नेता सुनील गुप्ता, पीपी सिंह, आरिफ खान, सुुरेश त्यागी, राजीव त्यागी, बिजेंद्र त्यागी, असद खान, खलील सागर, दर्पण त्यागी, चैधरी ईशान आदि मौजूद रहे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static