खाकी एक बार फिर हुई दागदार! कांस्टेबल ने साथी महिला सिपाही से किया दुष्कर्म, फिर जान से मारने की दी धमकी

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2024 - 12:15 PM (IST)

Jalaun Crime News: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला सिपाही ने अपने साथ तैनात कांस्टेबल पर कई बार दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला सिपाही ने किसी तरह हिम्मत जुटा कर घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। जिसके बाद महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
PunjabKesari
पीड़ित महिला सिपाही ने उच्च अधिकारियों को दी अपनी तहरीर में बताया कि उसी के साथ तैनात सिपाही ने कर्मवीर ने कई बार उसके साथ रेप किया। जब भी उसने घटना की शिकायत करने का प्रयास किया तो आरोपी सिपाही ने उसे जान से मारने की धमकी दी। वहीं, जब आरोपी सिपाही का स्थानांतरण हो गया तो उसने हिम्मत जुटा कर उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर जांच के आदेश दिए। जिसके बाद आरोपी सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म की घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
PunjabKesari
ये भी पढ़ें.....
- यूपी में अब इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्जिंग की सुविधा देगा पावर कारपोरेशन, 'यूपीरेव' का किया गठन

उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग के लिए बुनियादी संरचना एवं बेहतर सेवाएं प्रदान करने हेतु एक नई कंपनी यूपी रिन्यूवेबिल एण्ड ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर लि. (यूपीरेव) का गठन किया गया है। यह कंपनी उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन (UPPCL) के नियंत्रणाधीन कार्य करेगी। UPPCL के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने बताया कि प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में लगातार वृद्वि हो रही है। प्रतिवर्ष इसमें लगभग 47 प्रतिशत वृद्धि की संभावना है। केंद्र सरकार भी इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static