जालौन: झूले की रस्सी में फंसा 8 साल के बच्चे का गला, मौत

punjabkesari.in Sunday, May 22, 2022 - 11:58 AM (IST)

जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन में कोतवाली कदौरा के गांव बसरेही में शनिवार को आठ वर्षीय बच्चे का शव घर के एक कमरे में फंदे से लटकता मिला। प्रभारी निरीक्षक, कदौरा उमाकांत ओझा ने बताया की ग्राम बसरेही निवासी अर्जुन का आठ वर्षीय बेटा शनिवार को घर के एक कमरे में खेल रहा था, जहां गेहूं से भरी बोरियां रखी थीं। उन्होंने बताया कि बच्चा इन्हीं बोरियों के सहारे एक रस्सी का फंदा बनाकर छत में पंखे की कुंडी फसांकर झूला झूलने लगा।

पुलिस के मुताबिक, झूला झूलने के दौरान गेहूं की बोरियां खिसक गईं, जिसके चलते रस्सी बच्चे के गले में लिपट गई और बोरियां गिरने से अर्जुन रस्सी पर लटका रह गया। ओझा ने बताया कि काफी देर तक अर्जुन के नजर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो देखा की बोरियां नीचे गिरी पड़ी हैं और बच्चा रस्सी के सहारे लटक रहा है। परिजन तत्काल बच्चे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static