UP में जंगलराज! हाथरस-बलरामपुर-भदाेही के बाद अब मथुरा में महिला से गैंगरेप

punjabkesari.in Friday, Oct 02, 2020 - 11:50 AM (IST)

मथुरा: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में हाथरस, बलरामपुर और भदोही के बाद अब मथुरा (Mathura) में गैंगरेप की घटना सामने आई है। यहां जिले के हाई वे थाना क्षेत्र के एक मैरिज होम में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक (सिटी) उदय शंकर सिंह ने आज यहां बताया कि अलीगढ़ का एक परिवार बुधवार रात भरतपुर जा रहा था। उसकी कार खराब हो जाने के कारण रात में ही वे लोग मथुरा गोवर्धन मार्ग पर एक मैरिज होम में ठहर गए। उन्होंने बताया कि परिजनों के अनुसार रात लगभग 12 बजे करीब 36 वर्षीय महिला पानी पीने को नल के पास गई तो मैरिज होम के दो चौकीदार पानी देने के बहाने उसे छत पर ले गए और उसके साथ बलात्कार किया। सुबह हाई वे थाने में घटना शिकायत दर्ज कराई गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आज एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरे की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static