शर्मनाक: कलयुगी बाप ने बेटी से किया दुष्कर्म, मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Jul 17, 2022 - 04:47 PM (IST)

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर कलयुगी बाप ने अपनी ही नाबालिग बेटे से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी पिता मौके से फरार है। पुलिस ने रविवार को बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर पिता के खिलाफ 13 साल की बेटी से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पिता वारदात के बाद से ही फरार है। पुलिस के अनुसार यह वारदात शुक्रवार की है जब दोपहर में पिता ने घर के अंदर ही बेटी के साथ यह घिनौनी हरकत की। इसके अगले दिन जब बच्ची की मां को इसकी जानकारी हुयी तब उसने शनिवार को अपने पति के खिलाफ बेटी से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया।

खागा क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) संजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़तिा की मां की तहरीर के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर वह खेत में धान की पौध रोपने गई थी। उसकी दो नाबालिग बेटियां घर पर थी। दोपहर में उसका 45 वर्षीय पति 13 वर्ष की नाबालिग बेटी को बहाने से मकान की छत पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया है। अभी रिपोटर् नहीं मिली है। वारदात के बाद से आरोपी पिता फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static