चुनावी रंजिश की भेट चढ़ा कन्नौज: प्रचार से घर लौट रहे भाजपा नेता को मारी गोली, हालत गंभीर

punjabkesari.in Monday, Apr 12, 2021 - 12:05 PM (IST)

कन्नौज: जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के चांदापुर में कथित चुनावी रंजिश के चलते भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नीरज पांडेय को रविवार देर रात गोली मार दी गई जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने सोमवार को बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। वादी ने कई लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है और पुलिस शीघ्र ही अपराधियों को गिरफ्तार करेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा नेता नीरज पांडेय (48) रविवार देर रात पंचायत चुनाव में वोट मांग कर वापस आ रहे थे इसी बीच गोसाईंदासपुर चौराहे के समीप कुछ लोगों ने उन्हें घेर कर गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस कर्मियों ने घायल नेता को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। सदर कोतवाल विकास राय भी घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने फ़ोर्स के साथ हमलावरों की घेराबंदी शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार पांडेय ने गांव के ही सपा नेता पर गोली मारने का आरोप लगाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static