कन्नौज:आंखों से अंधी बुजुर्ग मां को बेटे ने तड़पा तड़पाकर मारा, इलाके में मचा कोहराम

punjabkesari.in Friday, Mar 08, 2024 - 12:19 PM (IST)

कन्नौज: यूपी के कन्नौज से रूह को झकझोर कर रख देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी बुजुर्ग अंधी मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मां की हत्या के बाद आरोपी बेटा मौके से भाग गया। वहीं इस वारदात के बाद से इलाके में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या है मामला? 
घटना कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली इलाके के गांधीनगर मौहल्ले की है। यहां की रहने वाली 75 साल की रामदेवी की हत्या उसी के बेटे कल्लू ने की है। रामदेवी को आंखों से दिखाई नहीं देता था। आरोपी कल्लू ने अपनी बुजुर्ग मां की लाठी से जमकर पिटाई की। वह इसे मरा समझकर घर से फरार हो गया। पिटाई से बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद महिला को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

वहीं, इस घटना की जानकारी मृतका की बेटी मिली तो उसने आरोप भाई कल्लू सहित एक ओर भाई उनकी पत्नियों और भतीजी पर लगाया। उसने बताया कि आरोपी कल्लू की पत्नी राजनीतिक रसूख रखती है। वह अपने पति को बचाने की कोशिश कर रही है। वह कल्लू को पागल बताकर उसे बचाना चाहती है। उसने बताया कि जिस वक्त उसकी मां को पीटा जा रहा था उस दौरान घर में सभी लोग मौजूद थे। 

मां की हत्या सभी ने मिलकर की है- मृतका की बेटी
आरोप है कि मां की हत्या सभी ने मिलकर की है। बेटी का आरोप है कि आरोपी की पत्नी राजनितिक रसूख रखती है। वह उसे बचाने को कोशिश कर रही है। वह आरोपी को पागल घोषित करना चाहती है। जिस वक्त बुजुर्ग महिला की हत्या हुई उस दौरान घर में परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static