कासगंज: 8 वर्षीय बच्ची तुलसी की हत्या का खुलासा, पड़ोसी ही निकला हत्यारोपी

punjabkesari.in Friday, Aug 03, 2018 - 06:24 PM (IST)

कासगंज (विवेक राॅय)-आमतौर पर उत्तर प्रदेश पुलिस अपने खराब रिकार्ड की वजह से चर्चा में रहती है लेकिन इस बार अपनी तेजी से वह खूब वाही-वाही लूट रही है।

दरअसल कासगंज पुलिस ने तुलसी हत्याकांड का खुलासा कर दिया। इस हत्या में पड़ोस का रहने वाला एक शराबी युवक पकड़ा गया है। जिसने 31 जुलाई को 8 वर्षीय लड़की की दुराचार के बाद हत्या कर दी थी। जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने आरोपी दुराचारी को जेल भेज दिया है। वहीं एसपी ने 72 घंटे में खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार के पुरस्कार से सम्मानित किया है। 
PunjabKesari
जानकारी के मुताबिक पुलिस सभागार में शुक्रवार को आठ वर्षीय तुलसी हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने बताया कि 31 जुलाई को सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गगसारा गांव में नन्ने लाल की बच्ची की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में स्वाट टीम और सिढ़पुरा थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम सिकन्दर है। वह तुलसी को शाम के वक्त उस समय उठाकर ले गया जब वह सोने जा रही थी। वह लड़की का मुंह बंद करके मक्के के खेत में ले गया। यहां उसने बच्ची से दुराचार किया और उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static