रोज झगड़ती थी बेटी, परेशान मां ने यमुना में धक्का देकर ली 12 साल की मासूम की जान, पुलिस भी रह गई दंग!
punjabkesari.in Monday, Nov 24, 2025 - 10:52 AM (IST)
Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मां ने अपनी ही 12 वर्षीय बेटी की जान ले ली। आरोपी महिला ने अपनी बेटी को यमुना नदी के किनारे ले जाकर धक्का दे दिया, जिससे बच्ची नदी में डूब गई।
पुलिस को लापता होने की शिकायत
आरोपी महिला मीना देवी पत्नी रोशन लाल दिवाकर, हररायपुर गांव, थाना सराय अकिल की रहने वाली है। उसने 21 नवंबर को पुलिस को बताया कि उसका 12 वर्षीय बेटी अनामिका घर से गायब है। पुलिस ने तुरंत गुमशुदगी का मामला दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू की।
सच्चाई का खुलासा
पुलिस ने छानबीन और मां से कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में महिला ने कबूल किया कि उसने अपनी बेटी को यमुना नदी के महिला घाट पुल पर बैठाकर धक्का दे दिया, जिससे बच्ची डूब गई। उसने अपनी गलती छुपाने के लिए थाने जाकर गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई थी।
मामले का पूरा विवरण
महिला का कहना था कि उसकी बेटी दिमाग से कमजोर थी और अक्सर विवाद करती थी, जिससे वह तंग आ गई थी। उसी सुबह करीब सुबह 6 बजे, उसने अपने 6 महीने के बेटे और बेटी को लेकर ई-रिक्शा से नदी के घाट पहुंचा। बच्ची को रेलिंग पर बैठाकर, सुनसान होने पर धक्का दिया और नदी में गिरा दिया। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
शव का अभी तक नहीं मिला पता
घटना को तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन बच्ची का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ। पुलिस और मछुआरे नदी और आसपास के गांवों के घाटों पर नाव के जरिए खोज अभियान चला रहे हैं। एसपी और स्थानीय पुलिस टीम ने निर्देश दिए हैं कि बच्ची को सुरक्षित बरामद करने तक तलाश जारी रहे।

