कुशीनगर: कलयुगी पिता ने 7 महीने की बच्ची को जमीन पर पटक कर मारा, खाना बनाने को लेकर हुआ था विवाद

punjabkesari.in Friday, Mar 08, 2024 - 04:10 PM (IST)

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी पिता ने 7 महीने की बच्ची को जमीन पर पटक कर मार डाला। बच्ची के हत्या की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि खड्डा थाना क्षेत्र के रामपुर गौनहा गांव के जंगल टोला निवासी विवेक भूसहर की शादी 2 वर्ष पूर्व गांव के ही ऋतु से हुई थी। उनकी एक सात माह की बेटी निशा थी। गुरुवार की रात आठ बजे पति-पत्नी में खाना जल्दी बनाए जाने को लेकर कहां सुनी हुई। पत्नी बच्ची को गोद में लेकर अभी खेला रही थी कि शराब के नशे में चूर सन की पिता विवेक मुसहर ने बच्ची को मां की गोद से छीन कर दरवाजे के सामने पक्की सड़क पर पटक पटक कर मार डाला और मौके से फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

मृत बच्ची के नाना रामप्रसाद ने बताया कि करीब 2 साल पहले विवेक ने मेरी बेटी ऋतु से लव मैरिज की थी। विवेक हमारे घर के पास ही रहता था। अभी घर में ऋतु के अलावा विवेक और उसकी मां रहती थी। 7 महीने पहले बेटी ने एक बच्ची को जन्म दिया था। राम प्रसाद ने आगे बताया कि गुरुवार रात करीब 9 बजे विवेक काम से लौटा। इसके बाद विवेक ने ऋतु से पानी मांगा। ऋतु ने पानी दिया। इसी बीच, बच्ची निशा रोने लगी तो ऋतु उसे गोद में उठाकर चुप कराने लगी। इसी बीच विवके ने खाना मांगा। जिस पर ऋतु ने कहा कि पहले बिटिया को चुप कराकर सुला दें, उसके बाद खाना बनाऊंगी। ये सुनते ही विवेक उससे झगड़ा करने लगा और बच्ची को पटक दिया। 
|


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static