भूमाफिया विनोद शर्मा, उसके भाई की दो करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल सम्पति कुर्क

punjabkesari.in Tuesday, Jun 22, 2021 - 10:39 PM (IST)

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में प्रशासन ने भूमाफिया एवं अपराधी विनोद शर्मा और उसके भाई की गैरकानूनी गतिविधियों से अर्जित करीब दो करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल सम्पति कुर्क की।

सहारनपुर के एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि जिले के बसंत विहार थाना क्षेत्र के निवासी भूमाफिया विनोद शर्मा और उसके भाई दिनेश शर्मा के खिलाफ थाना देवबंद में आईपीसी और गैंगस्टर कानून की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज मामले में दो करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल सम्पति कुर्क की गई। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के आदेशानुसार पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गयी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static