कन्नौज में देर रात इंटर जीव विज्ञान द्वितीय का पेपर अाउट

punjabkesari.in Saturday, Apr 01, 2017 - 02:12 PM (IST)

कन्नौजः कन्नौज में गुरसहायगंज के एक परीक्षा केंद्र में बीती रात करीब 12 बजे इंटर जीव विज्ञान विषय का द्वितीय प्रश्न पत्र अाउट हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही डीआईओएस और तहसीलदार ने परीक्षा केंद्र पर छापा मारकर आरोपी केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया है। उनके खिलाफ रिपोर्ट लिखाने की कार्रवाई की जा रही है।

दरअसल गुरसहायगंज के गुरु कृपा इंटर कॉलेज में द्वितीय पाली में इंटर जीव विज्ञान का पेपर होने से पूर्व ही लीक हो गया। बीती रात किसी ने डीआईओएस को इस बात की सूचना दी थी। जानकारी मिलते ही अफसरों ने परीक्षा केंद्र में देर रात छापा मारा। यहां जीव विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र का लिफाफा खुला मिला। डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक अर्जुन लाल को हटाकर उनकी जगह मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज के शिक्षक राम आसरे को केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त कर दिया है। डीआईओएस केपी सिंह ने बताया कि पेपर आउट हुआ है। अर्जुन लाल के खिलाफ गुरसहायगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static