जम्मू के कठुआ में बोले सीएम योगी, कहा- जम्मू-कश्मीर भारत का मुकुट है

punjabkesari.in Wednesday, Apr 10, 2024 - 12:37 PM (IST)

लखनऊ/जम्मू: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुधवार को जम्मू के कठुआ जिले में पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का मुकुट है। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद भी समाप्त हुआ है और आर्टिकल 370 भी सदैव के लिए समाप्त हो गया, यही मोदी की गारंटी है।

PunjabKesari

सीएम योगी ने आगे कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 को खत्म कर आतंकवाद को खत्म किया है। अब दिल्ली का लाल किला हो या श्रीनगर का लाल चौक, चारों ओर विकास हो रहा है। आज कश्मीर में विकास दिख रहा है। मेडिकल कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण हो रहा है। कोरोना काल में फ्री में वैक्सीन दी गई और फ्री में इलाज किया गया। कुछ लोग राम का नाम नहीं लेते थे, लेकिन अब देश में आस्था का सम्मान हो रहा है। भारत ग्लोबल पावर बन रहा है।

PunjabKesari
सीएम योगी ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि देश में एक मजबूत सरकार ने लोगों को कई सुविधाएं दीं। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिला। स्वास्थ्य की सुविधाएं भी नागरिकों को दिया जा रहा है। दुनिया में भारतीयों का सम्मान हो रहा है। 12 करोड़ भारतीयों को सम्मान निधि मिली है। बीते 10 साल में जम्मू-कश्मीर का विकास हुआ है। अब देश में पटाखा भी फूटता है तो पाकिस्तान सफाई देता है कि इसमें उसका हाथ नहीं है। क्योंकि उसे पता है कि अब भारत में मजबूत सरकार है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले अयोध्या का नाम लेने से भी लोग कतराते थे। जब अच्छी सरकार बनती है तो पांच सौ वर्षों का इंतजार भी समाप्त हो जाता है। जो एक्सीडेंटल हिंदू हैं उन्होंने राम और कृष्ण को ही नकार दिया था। वहीं, उन्होंने विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा कि कांग्रेस ने भगवान राम का विरोध किया था।
PunjabKesari
बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ की केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की ये पहली यात्रा है। सीएम योगी जहां उधमपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ. जितेंद्र सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे हैं। डॉ. जितेंद्र सिंह पर तीसरी बार भाजपा ने विश्वास जताया है। जम्मू-कश्मीर भाजपा इकाई ने अधिकतम मतदान सुनिश्चित करने और रैलियों को एक ऐतिहासिक कार्यक्रम बनाने के लिए मंडल स्तर से लेकर जिला स्तर तक पार्टी नेताओं को जुटाया है। जम्मू-कश्मीर में सभी पांच लोकसभा सीटों के लिए संसदीय चुनाव पांच चरणों में होंगे, प्रत्येक चरण में एक सीट शामिल होगी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static